ताजा खबर

सदर अस्पताल सहरसा में पत्रकार के साथ कथित मारपीट की घटना की निष्पक्ष पड़ताल हेतु छः सदस्यीय शिष्टमंडल गठित

नीलेदु कुमार झा/सदर अस्पताल, सहरसा में एक पत्रकार के साथ चिकित्सकों द्वारा कथित मारपीट की घटना को कोशी विकास संघर्ष मोर्चा, सहरसा ने गंभीरता से लिया है। घटना की वास्तविकता, पूरे घटनाक्रम एवं इसके पीछे के तथ्यों को निष्पक्ष रूप से जानने के उद्देश्य से मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष श्री विनोद कुमार झा एवं संरक्षक प्रवीण आनंद द्वारा छः सदस्यीय जाँच शिष्टमंडल का गठन किया गया है।

शिष्टमंडल 17 सितंबर 2026 से अपनी पड़ताल प्रारंभ करेगा। टीम संबंधित चिकित्सकों, पत्रकार, अस्पताल प्रशासन, प्रत्यक्षदर्शियों तथा घटना से जुड़े अन्य लोगों से मिलकर उनका पक्ष जानेगी और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट मोर्चा को सौंपेगी।

जाँच शिष्टमंडल में शामिल सदस्य

1. श्रीमती रचना प्रकाश
प्रमुख, कहरा प्रखंड एवं जिला उपाध्यक्ष, कोशी विकास संघर्ष मोर्चा, सहरसा — शिष्टमंडल प्रमुख

2. श्री दिलीप कुमार चौधरी
सरपंच, पड़री; पूर्व जिला अध्यक्ष, सरपंच संघ, सहरसा; जिला महासचिव, कोशी विकास संघर्ष मोर्चा, सहरसा

3. श्री अमीर राम
पूर्व जिला पार्षद एवं जिला महासचिव, कोशी विकास संघर्ष मोर्चा, सहरसा

4. श्री सरोज कुमार यादव
मीडिया प्रभारी, कोशी विकास संघर्ष मोर्चा, सहरसा

5. श्री प्रवीण चन्द्र सिंह
अध्यक्ष, सत्तर कटैया प्रखंड, कोशी विकास संघर्ष मोर्चा, सहरसा

6. श्री कौशलेन्द्र कुमार झा ‘कौशल जी’
युवा अध्यक्ष, कोशी विकास संघर्ष मोर्चा, सहरसा

मोर्चा का स्पष्ट पक्ष

कोशी विकास संघर्ष मोर्चा का उद्देश्य किसी व्यक्ति, चिकित्सक अथवा पत्रकार को पूर्वाग्रह के आधार पर दोषी ठहराना नहीं है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष रूप से सत्य और तथ्य को सामने लाना है।

“न डॉक्टर के पक्ष में, न पत्रकार के विरोध में—हम सिर्फ सत्य, न्याय और जनहित के पक्ष में हैं।”

चिकित्सक समाज का सम्मान और पत्रकारिता की स्वतंत्रता—दोनों ही लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग हैं। किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और यदि किसी स्तर पर कानून का उल्लंघन हुआ है तो तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button