किशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : टूटने लगी सड़क, गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग, बीच सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी

किशनगंज, 10 सितंबर (के.स.)।  फ़रीद अहमद, किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत बंदरझूला पंचायत के मिरचान बस्ती, कन्हैया जी के समीप सड़क की स्थिति इन दिनों चिंता का विषय बनी हुई है। सड़क कई जगहों पर टूटने लगी है और गड्ढे बन जाने से बारिश का पानी बीच सड़क पर जमा हो रहा है।

जलजमाव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क के निर्माण और रखरखाव की स्थिति पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है।

संबंधित विभाग से सड़क की जांच कर क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने तथा जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठने लगी है। अब सवाल यह है कि सड़क की बदहाल स्थिति पर जिम्मेदारों की नजर कब पड़ेगी?

Related Articles

Back to top button