किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : ग्रामीण बैंक कर्मियों ने मनाई दादा मुखर्जी की 90वीं जयंती

किशनगंज, 07 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के संस्थापक एवं ग्रामीण बैंक कर्मियों के शिखर पुरुष कॉमरेड स्वर्गीय दिलीप कुमार मुखर्जी की 90वीं जयंती सोमवार को किशनगंज में मनाई गई। बीजीबीआरए अररिया क्षेत्र के तत्वावधान में महाकाल मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दादा मुखर्जी ने ग्रामीण बैंक कर्मियों के अधिकार और हितों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके संघर्ष और संगठनात्मक योगदान को ग्रामीण बैंक कर्मी हमेशा याद रखेंगे। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण बैंक कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए उन्होंने जिस संगठनात्मक आधार को मजबूत किया, उसका लाभ आज भी बैंक कर्मियों को मिल रहा है।कार्यक्रम में पूर्णिया से पहुंचे बीजीबीआरए बिहार के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार उपाध्याय ने दादा मुखर्जी के जीवन और संगठन के प्रति उनके समर्पण पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बैंक कर्मियों के बीच उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।इस अवसर पर बीजीबीआरए अररिया क्षेत्र के महासचिव शमीम अहमद अंसारी, अध्यक्ष रविंद्र लाल दास, मुख्य प्रवक्ता साकेत कुमार सिन्हा, सहायक सचिव प्रवेज अख्तर, कार्यसमिति सदस्य आजाद रजक सहित सक्रिय सदस्य आशीष कुमार दत्ता और आनंदी साह मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं अधिकारी भी शामिल हुए।वक्ताओं ने कहा कि दादा मुखर्जी का जीवन संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण रहा है। उनकी जयंती मनाने का उद्देश्य उनके विचारों और योगदान को नई पीढ़ी के बैंक कर्मियों तक पहुंचाना भी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button