District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : जियापोखर थाना क्षेत्र में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, लोगों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

किशनगंज, 05 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर शनिवार को किशनगंज जिले के जियापोखर थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने स्थानीय आमजनों के साथ सक्रिय रूप से सहभागिता की। लोगों को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस ने लोगों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशे से बचाने की अपील की। साथ ही नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सामूहिक भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

पुलिस की ओर से बताया गया कि नशे के खिलाफ जागरूकता और जनसहयोग से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button