District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

किशनगंज : स्वास्थ्य केंद्रों का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण

तीन दिनों में कमियों का निराकरण कर अनुपालन रिपोर्ट देने का निर्देश

किशनगंज, 05 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को दिघलबैंक प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत कई स्वास्थ्य संस्थानों का जायजा लिया।सिविल सर्जन ने हरवाडांगा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी), दुर्गापुर एचडब्ल्यूसी, सिंघिमारी, तुलसिया एचडब्ल्यूसी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दिघलबैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही दवा वितरण, साफ-सफाई, स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जहां भी कमियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र दूर करने और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को दिया गया। सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने पर जोर दिया।संबंधित पदाधिकारियों को निरीक्षण के दौरान पाई गई त्रुटियों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के साथ-साथ किए गए सुधार की साक्ष्य सहित अनुपालन प्रतिवेदन तीन दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित निगरानी और औचक निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है। विभाग का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर, सुगम और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button