किशनगंज : स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संग़ठन किशनगंज के निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल के साथ साथ निविदा प्रणाली सन्देहास्पद
निविदा संख्या 03/2026-27 के प्रकाशन को लेकर डीएम से शिकायत, स्थानीय संवेदक ने लगाया विभागीय निर्देशों की अनदेखी का आरोप, निविदा रद्द कर नियमानुसार प्रक्रिया अपनाने की मांग

किशनगंज, 01 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, किशनगंज की ओर से आमंत्रित निविदा संख्या 03/2026-27 के प्रकाशन को लेकर एक स्थानीय संवेदक ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर शिकायत की है। महियारपुर निवासी मो. जुनैद आलम ने आरोप लगाया है कि निविदा का स्थानीय स्तर पर पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं कराया गया है। उन्होंने निविदा को तत्काल रद्द कर नियमानुसार दोबारा प्रकाशित कराने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि उक्त निविदा के प्रचार-प्रसार के लिए अब तक किसी स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में इसका प्रकाशन नहीं कराया गया है। साथ ही विभागीय वेबसाइट और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट पर भी निविदा उपलब्ध नहीं होने का आरोप लगाया गया है। उनका कहना है कि इससे जिला मुख्यालय से बाहर रहने वाले स्थानीय संवेदकों को निविदा की जानकारी नहीं मिल सकी।
आवेदक ने आरोप लगाया कि सीमित संख्या में संवेदकों और कार्यकारी एजेंसी की मिलीभगत से निविदा की प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे अन्य इच्छुक संवेदकों के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने पूर्व की निविदा संख्या 02/2026-27 का विभागीय वेबसाइट पर प्रकाशन होने का उल्लेख करते हुए कहा कि निविदा संख्या 03/2026-27 का वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होना विभागीय स्तर पर सवाल खड़े करता है। आवेदक ने मामले की जांच कराने, वर्तमान निविदा प्रक्रिया को रद्द करने तथा विभागीय नियमों के अनुरूप पर्याप्त प्रचार-प्रसार के साथ नई निविदा जारी करने की मांग की है।
इधर, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, किशनगंज के कार्यपालक अभियंता नसीम अख़्तर ने बताया कि निविदा से संबंधित सूचना कार्यालय की ओर से भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया के तहत सूचना का प्रचार प्रसार कराया गया है। एवं विभिन्न कार्यालय को निविदा प्रकाशन सूचना पट्ट दर्शाने हेतु भेज दी गई है।
गौर करे कि कार्यालय का सूचना पट्ट मुख्य गेट के कोने में जिन सिन अवस्था मे पाया गया। वहीं भवन प्रमंडल के सूचना पट्ट पर आज तक इस निविदा को प्रदर्शित नही किया गया है। जिसे पहली नजर में सूचना पट्ट स्वीकार नही किया जा सकता है। यह निविदा का प्रचार प्रसार का तरीका का अंदाजा लगाया जा सकता है।
शिकायत के बाद अब निविदा के प्रकाशन और प्रक्रिया को लेकर विभागीय स्तर पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।



