प्रमुख खबरें

बख्तियारपुर रानीसराय बड़की महमदपुर आदि गांव नगर परिषद में तब्दील कराने की साजिश के विरुद्ध जन आंदोलन की चेतावनी अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपी गई पत्र ।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पटना बख्तियारपुर २९ अगस्त आमजन के इच्छा विरुद्ध नियम से पड़े गहरी साजिश के तहत पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज करनौती के रानी सराय,बड़का महमदपुर,रेलबे लाइन आदि गाँव को जबरन नगर परिषद में परिवर्तित करने की गहरी साजिश रची जा रही है इस आशय का पत्र आज बाढ अनुमंडल पदाधिकारी को आमजनता ने सौंपा बही प्रखण्ड प्रमुख जय माला कुमारी एव उप प्रमुख कंचन राय ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए जनविरोधी नियम विरुद्ध कार्रवाई बताया है और उक्त मामले को लेकर संयुक्त रूप से आम जनता द्वारा पत्र लिख कर शिकायत दर्ज कराई गई कि उक्त गांव में किसान मजदूर की संख्या अधिक है आबादी का लगभग 80% अनुसूचित जाति,पिछड़ा,अति पिछड़ा समाज है यहा के लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं जो कि अपना रोजमर्रा का खर्च उठाने में असमर्थ हैं उन्हें गहरी साजिश के तहत नगर में जोड़ कर लगान तथा तरह तरह का टैक्स वसूला जाएगा जिसकी भरपाई करने में असमर्थ है संभव है अतिरिक्त टैक्स दबाव में आत्म हत्या करने को बाध्य मजबूर हो जाएँगे
नेताओं ने आरोप लगाते हुए लिखा कि विचौलियों के मेल में आकर नगर परिषद बख्तियारपुर के कार्यपालक पदाधिकारी,सभापति एवं उपसभापति ने यह ग़लत प्रस्ताव दिया है बही प्रखण्ड के अधिकारियों की मिलीभगत प्रतीत हो रहा हैं जो सरासर गलत व निराधार नियम विरुद्ध पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं यहाँ के किसान,मजदूर,जनता जनार्दन पंचायत में रहकर काफी खुश है नगर परिषद में सम्मिलित नहीं होना चाहते । अगर ऐसा जबरन किया गया तो आंदोलन चलाने को बाध्य होंगे जिसकी सारी ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button