ताजा खबर

*पैगंबर मोहम्मद साहब ने मानवता, शांति, प्रेम, भाईचारे, करुणा और सद्भाव का संदेश दिया: सभापति*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने मानवता, शांति, प्रेम, भाईचारे, करुणा और सद्भाव का संदेश दिया। उनका जीवन सम्पूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
सभापति ने कहा कि यह पावन अवसर हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में आपसी सौहार्द, सहिष्णुता और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से मिल-जुलकर शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button