एलएनएमआई पटना के छात्रों ने बिहार का नाम किया रोशन, NISM क्विज प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पटना। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (NISM) द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता के ईस्ट रीजनल राउंड में एलएनएमआई पटना के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान एवं बिहार का नाम रोशन किया है। कोलकाता में आयोजित क्षेत्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में एलएनएमआई पटना की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा ₹30,000 का नकद पुरस्कार अपने नाम किया।
एलएनएमआई पटना के शिव शंभू पांडे, तृतीय सेमेस्टर, MBA फाइनेंस एवं सुधांशु कुमार, तृतीय सेमेस्टर, MBA जनरल (SEC-D) ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ दोनों छात्रों ने मुंबई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
कोलकाता में आयोजित इस ईस्ट रीजनल राउंड में 60 से अधिक कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कल्याणी विश्वविद्यालय( WB )ने प्राप्त किया, जबकि एलएनएमआई पटना की टीम द्वितीय तथा ICFAI बिजनेस स्कूल,कोलकाता की टीम तृतीय स्थान पर रही।
छात्रों के मेंटर एवं एलएनएमआई के सहायक प्राध्यापक डॉ. नीरज राज एवं डॉ. श्वेता जायसवाल ने दोनों छात्रों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए छात्रों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस उपलब्धि पर संस्थान की निदेशक डॉ. एन. विजयलक्ष्मी, कुलसचिव श्री सुधीर कुमार, उप कुलसचिव डॉ. प्रीति सिंह, संस्थान की मीडिया प्रभारी डॉ. मनीषा श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


