ज्योतिष/धर्मबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया : पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहेब के यौम पैदाइस के अवसर पर निकाली गई जुलश-ए-मोहम्मदी

जुलश मोहम्मदी में शामिल हुए हजारों अकीदत मंद

अररिया, 26 अगस्त (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, अररिया जिला के पलासी प्रखंड में बुधवार को पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अकीदतमंदों ने जुलश-ए-मोहम्मदी कमेटी मोहनिया की ओर से जुलश-ए-मोहम्मदी निकाल कर लोगो को पैगम्बर हजरत मोहम्मद के संदेशों की जानकारी दी।

जुलश-ए-मोहम्मदी का नेतृत्व कमेटी के अध्यक्ष मुफ्ती रेजा नूर ने की जुलश-ए-मोहम्मदी सुबह आठ बजे मोहनिया मदरसा चौक से निकलकर मोहनिया, श्रीपुर, रसूलपुर चहटपुर, डोमरिया टोला, पलासी बाजार, होते हुए बरहट तक गयी। इस के बाद वापस जुलूस लौट पर पलासी बाजार, खेखवा चौक, पलासी बस्ती होते हुए मोहनियां मदनी जामा मस्जिद में कुल शरीफ व दुआ के खत्म हो गयी। जुलुश में हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत जगह जगह पानी, शर्बत व जूस के साथ किया गया। जुलुश के दौरान शामिल अकीदतमंद लोगो ने सरकार की आमद मरहबा, नूर की आमद मरहबा, मक्की की आमद मरहबा सहित कई नारे लगये। जुलश-ए-मोहम्मदी में हजारों की संख्यां में मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदों ने भाग लिया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह सक्रिय दिखे। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि जुलश मोहम्मदी को लेकर रुट चार्ट के अनुसार चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मौके पर मुफ्ती रेजानूर,सचिव मौलाना गुलाम अमीर हमजा,कोषाध्यक्ष मोहम्मद मोबीन, मुखिया आदिल रेजा पूर्व मुखिया प्रतिनिधि हारुन रशिद, ,जदयु के शाद आलम, जदयू अध्यक्ष शमीम आलम, मखमूर हयात, पंसस सिपटैन आलम, सरपंच रजाबुल खान, गुलाम अरबी, कमेटी सदस्य ज़ाहिद हुसैन, मोo नवाज़िश रज़ा, अख्तर रजा, इमरान, जुबेर आलम, ज़ुन्नु रैन, मोo मुराद अली, मोo नादिर अली, मो शौकत अली, दानिश, आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button