
नवेंदु मिश्र
जयपुर – राजस्थान के मुख्यमंत्रीजस्थान को देश के अग्रणी निवेश एवं औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में आज वर्चुअल माध्यम से राजस्थान फाउंडेशन के विभिन्न चैप्टर्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
राजस्थान फाउंडेशन प्रदेश और प्रवासी राजस्थानियों के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। देश-विदेश में बसे प्रवासी राजस्थानियों की प्रतिभा, अनुभव, उद्यमशीलता और वैश्विक संपर्क प्रदेश के विकास की अमूल्य शक्ति हैं। अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को चैप्टर्स की नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि उनके सुझावों एवं विशेषज्ञता का लाभ प्रदेश को मिले और निवेश की नई संभावनाओं को गति मिले।
प्रवासी राजस्थानियों की ऊर्जा, सामर्थ्य और वैश्विक अनुभव को राजस्थान की विकास यात्रा से जोड़कर राइजिंग राजस्थान के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।



