प्रमुख खबरें

मेदांता अस्पताल पहुंचकर मा0 नीतीश कुमार ने मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के स्वास्थ्य की ली जानकारी

 

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/रविवार को पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य आदरणीय श्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर बिहार सरकार के मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा से मुलाकात की। अचानक अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती श्री कुशवाहा के स्वास्थ्य की उन्होंने जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान श्री नीतीश कुमार ने चिकित्सकों से भी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के स्वास्थ्य, चल रहे उपचार एवं चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान चिकित्सों ने श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुये कहा कि उन्हें 20 दिनों तक पूर्ण विश्राम में रहने की आवश्यकता है। साथ ही मा0 नीतीश कुमार ने चिकित्सकों को उनके बेहतर इलाज एवं समुचित देखभाल के निदेश दिये।

मा0 नीतीश कुमार ने श्री कुशवाहा से आत्मीय संवाद करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें हौसला दिया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्रीभगवान सिंह कुशवाहा जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

मुलाकात के दौरान विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ एवं मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’ सहित पार्टी के कई नेतागण एवं कार्यकत्र्तागण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button