अररिया : पलासी में पंचायत समिति की बैठक आयोजित

अररिया, 10 अगस्त (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, अररिया जिला के पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में सोमवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख चिंता देवी ने की। *बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम मौजूद थे।
बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में पीएम आवास, मनरेगा, अंचल,जनवितरण प्रणाली, बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य,कृषि, बिजली, बीपीडीपी 26-27 योजना के चयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान उभड़ कर आई निम्न बातें
बैठक में विधायक मुर्शीद आलम ने सभी कर्मियों को कार्य में सुधार लाने का शख्त हिदायत दी। बैठक में सब से पहले पीएम आवास पर चर्चा की गई। इस क्रम में मुखिया रागिब ने पंचायतों में दूसरी किश्त की राशि में अनियमितता का मुद्दा उठाया। बैठक में मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में पलासी में मनरेगा योजना के तहत पीओ अख्तर आलम ने प्रखंड में आवंटित राशि की विस्तृत जानकारी तथा कार्य योजना की जानकारी दी।
अंचल की समीक्षा के क्रम में उप प्रमुख ताहिर ने परिमार्जन का मुद्दा उठाया।
बाल विकास परियोजना मुद्दे की समीक्षा
मुखिया रागिब ने बासगीत पर्चा बनाने में भी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। बैठक में बाल विकास परियोजना की समीक्षा के क्रम में टीएचआर राशि वितरण में अनियमितता बरतने की जानकारी पर विधायक मुर्शीद आलम ने टी एच आर की राशि वितरण में एकरूपता लाने का निर्देश सीडीपीओ सदानंद दास को दिए। साथ ही साथ केंद्र का संचालन, केंद्र में मेनू चार्ट टांगने का मुद्दा उठाया। बैठक में जनवितरण प्रणाली पर नए राशन कार्ड बनने का मुद्दा उठाया गया। स्वास्थ्य संबंधी बातों पर चर्चा की गई।
बैठक में मुखिया प्रभुचन्द विश्वास ने सर्प दंश से हुई बच्चे की मौत का मुद्दा उठाया। वही चिकित्सा पदाधिकारी जहांगीर आलम ने अस्पताल में सर्प दंश सहित विभिन्न प्रकार के दवाई के स्टॉक के बारे में बताया। बैठक में विधायक मुर्शीद आलम ने कृषि समन्वयक से दो दिनों के भीतर फसल क्षति तथा किसानों को पीएम श्री योजना के तहत मिलने वाली राशि के लाभुकों की सूची उप्लब्ध कराने का निर्देश दिए।
बिजली विभाग की समीक्षा के क्रम में पलासी के क्रम में मुखियों ने पलासी में लो वोल्टेज म मुद्दा उठाया। जिस पर जेई राजेश कुमार ने लो वोल्टेज की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पालासी शीघ्र बलुआ पावर ग्रिड से जुड़ते ही लो वोल्टेज की समस्या दूर हो जायेगी।
बैठक में शिक्षा में गुणात्मक सुधार की भी चर्चा की गई। बैठक में नलजल, ग्रामीण कार्य विभाग के जेई, अल्प संख्यक पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आदि विभागों के पदाधिकारी के अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की गई।
बैठक में प्रमुख चिंता देवी, बीडीओ कुमार अनिकेत, सीओ अंशु कुमार सिंह, बीपीआरओ अखिलेश कुमार, प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम, पीओ मोहम्मद अख्तर आलम, एमओ कुमोद सिंह, सीडीपीओ सदानंद दास, आरओ विदिशा सिंह, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष रूबी शोएब, मुखिया मोहम्मद रागिब, मुखिया वीरेंद्र पासवान, राम प्रसाद चौधरी, राम कृपाल विश्वास, मुखिया मुसर्रत जहां, मुखिया कृपानंद सिंह सरदार, प्रभुचन्द विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि पंकज मंडल, नासिर आलम, समद अली,मोहम्मद नासिर, पंसस सिबतेंन, पंसस अरुण, बसंत झा, अरुण विश्वास, अशोक चौधरी आदि मौजूद हैं।



