किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : राजकीय डिग्री महाविद्यालय कोचाधामन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर परिचर्चा आयोजित

किशनगंज, 05 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विवेकानन्द सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कोचाधामन में अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शैक्षणिक एवं संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) सजल प्रसाद के स्वागत उद्बोधन से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्य, प्रमुख प्रावधान, बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार तथा छात्र-केंद्रित शिक्षण व्यवस्था जैसे विषयों पर व्याख्यान एवं परिचर्चा आयोजित की गई।

परिचर्चा के दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार और सुझाव भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना तथा उनके बीच जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्रकाश रंजन दीन, शिक्षकेत्तर कर्मचारी राजीव कुमार गुप्ता सहित छात्र-छात्राओं गुड्डी फातिमा, सानिया मिर्जा, रिया कुमारी, पायल कुमारी, आरसी, छातन लाल कर्मकार एवं कमलेश कर्मकार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button