किशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : बंदरझूला में नए पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन, सहयोग शिविर में योजनाओं की दी गई जानकारी

किशनगंज, 05 अगस्त (के.स.)। फ़रीद अहमद, ठाकुरगंज प्रखंड के बंदरझूला पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। विधायक ने कहा कि नए पंचायत सरकार भवन के शुरू होने से जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, आरटीपीएस, पेंशन सहित कई सरकारी सेवाएं अब पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे ग्रामीणों का समय और खर्च दोनों बचेगा।

कार्यक्रम में मुखिया इकरामुल हक ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देकर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का त्वरित समाधान किया। मौके पर बीडीओ आशीष कुमार, बीपीआरओ अजीत कुमार, एडीएम (जिला लोक शिकायत) मोहम्मद इरफान आलम, विधायक प्रतिनिधि सिराजुद्दीन, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button