किशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

चहल्लुम पर्व को लेकर पौआखाली थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

किशनगंज, 02 अगस्त (के.स.)। फ़रीद अहमद,  चहल्लुम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर पौआखाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रशासन ने की, जिसमें पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने तथा आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने की अपील की गई।बैठक में नगर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अबुनसर आलम, वार्ड सदस्य, मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्य, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाते हुए चहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने का संकल्प लिया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button