विधायक सोनाराम सिंकू ने मनोहरपुर प्रखंड के कुर्थाबेड़ा गांव में कई गांवों को जोड़नेवाले पुल का विधिवत शिलान्यास

सिद्धार्थ पाण्डेय /चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम )विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल सोनाराम सिंकू ने मनोहरपुर प्रखंड के कुर्थाबेड़ा गांव में कई गांवों को जोड़नेवाले पुल का विधिवत शिलान्यास किया।
मौके पर विधायक जी ने कहा कि मुझे गांव की समस्याओं की जानकारी मिलती रहती थी। सभी समस्याओं का बारी – बारी से निपटारा किया जाएगा। बताया कि यह पुल राणाबुरु, तीरिंगदिरी, झारबेड़ा, रायकेरा, रुंधी समेत अन्य गांवों को भी जोड़ेगा। उन्होंने लोगों को यह भी आश्वस्त किया कि कुछ दिनों के अंदर ही धानापाली गांव में कोयल नदी पर बड़े पुल के निर्माण का जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही कहा कि इसके टेंडर को रुकवाने का कई दफा प्रयास भी किया गया। लेकिन यह जनहित के लिए उचित नहीं था। विधायक श्री सिंकू ने इस मौके पर 200 ग्रामीणों के बीच छतरी का भी वितरण किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो, अजीत तिर्की, धनेश्वर महतो, विजय तिग्गा, कुलदीप कंडुलना,सोनू कुम्हार , सुनील लुगुन, सोमा लुगुन, लखीराम लकड़ा, दीपक एक्का, ग्रेस लुगुन रोहित महतो के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।



