झारखंडयोजना

दिल्ली कंसल्टेशन में झारखंड को निवेश की नई उम्मीद, स्वास्थ्य विभाग जल्द करेगा Google के साथ MoU : डॉ. इरफान अंसारी

राँची 9 जुलाई: नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन के दूसरे दिन झारखंड में निवेश और विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल सामने आईं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए दौर में प्रवेश कर रहा है।

डॉ. अंसारी ने बताया कि कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय और वैश्विक आईटी एवं टेक्नोलॉजी कंपनियों ने झारखंड में निवेश करने और अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की इच्छा जताई। राज्य सरकार उद्योगों की स्थापना के लिए बेहतर आधारभूत संरचना, भूमि और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगी, ताकि झारखंड निवेशकों की पहली पसंद बन सके।

उन्होंने कहा कि नए उद्योगों की स्थापना से राज्य के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और झारखंड देश के प्रमुख आईटी एवं औद्योगिक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि झारखंड स्वास्थ्य विभाग जल्द ही Google के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) करने जा रहा है। उनका कहना है कि इस साझेदारी से स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल तकनीक का विस्तार होगा, मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही इस पहल से राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास, निवेश और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।

Related Articles

Back to top button