राजनीति

नीतीश, तेजस्वी सरकार एक साल पूरा होने पर श्वेत पत्र जारी करे : विजय सिन्हा

महागठबंधन सरकार की उपलब्धि अपराध, भ्रष्टाचार में बेतहाशा बढ़ोतरी : विजय सिन्हा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद – बिहार विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को नीतीश , तेजस्वी की सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर अपराध की घटनाओं पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हुए कहा कि इस सरकार की एक साल की उपलब्धि मात्र अपराध और भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी भर है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘सहयोग’ कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि संसद में अविश्वास प्रस्ताव I.N.D.I.A. की एकजुटता और वास्तविक संख्या को परखने के लिए है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का महागठबंधन वास्ताव में भ्रष्टाचारियों और वंशवादियों की जमात है।

उन्होंने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर के अलावा देश में बिहार भी है। उन्होंने कहा कि बिहार में दलित बहू, बेटियों की इज्जत तार तार किया गया। पति के सामने एक महिला के साथ गलत किया गया, लेकिन भाजपा के अलावा किसी ने इस पर मुंह नहीं खोला।

उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि कांग्रेस आज नकारात्मक राजनीति कर देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की उपेक्षा करना कांग्रेस को महंगा पड़ेगा। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति से किसी का भला नहीं होने वाला है।

उन्होंने महागठबंधन सरकार के एक साल पूरा होने पर कहा कि इस एक साल में 5000 से ज्यादा लोगों को गोली मारी गई। उन्होंने कहा कि राजधानी में जहां मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री हैं वहां प्रतिदिन एक लोग या उससे अधिक लोगों की हत्या हो रही है, यही इस सरकार की उपलब्धि है।

इस सरकार में पुल नदी में बह जा रहा है, लेकिन एफआईआर तक दर्ज नहीं होता, दोषी अधिकारी को पुरस्कृत किया जा रहा है।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि गरीबों के मसीहा के रूप में लालू प्रसाद यादव को पेश किया गया था लेकिन जानवरों का चारा भी नहीं छोड़ा। यही नहीं जातीय उन्माद भड़काकर नरसंहार करवाना भी उनका परिचय है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!