राज्य
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दुनिया भर के खेल पत्रकारों को विश्व खेल पत्रकार दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/कहा कि यह दिन खेल पत्रकारों के कार्यों व कर्तव्यनिष्ठा को मान्यता देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। खेल पत्रकारिता खेल संस्कृति के विकास और प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह दिन खेल पत्रकारों के काम को सम्मानित करने और खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। वर्ष 1994 में अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रेस एसोसिएशन (AIPS) ने अपनी 71वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस दिन की शुरुआत की थी। जिसका गठन 2 जुलाई 1924 को पेरिस में ओलंपिक के दौरान हुआ था। यह दिन खेल पत्रकारों के प्रयासों,समर्पण एवं प्रतिबद्धता को सार्वभौमिक मान्यता देता है, जो हमें खेलों आयोजनों से जुड़ी नवीनतम और सटीक जानकारी प्रदान करते है

