अपराधकिशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पौआखाली नगर बाजार में किराना दुकान का ताला तोड़ चोरी, दुकानदारो में दहशत

चोरी ने दुकानदारो की बढ़ाई चिंता

किशनगंज, 26 जून (के.स.)। फ़रीद अहमद, ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली थाना क्षेत्र के नगर बाजार स्थित सितारे किराना दुकान में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान के तीन ताले तोड़ने के साथ ही लोहे की जंजीर काटकर अंदर प्रवेश किया और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।दुकान में मौजूद मो. दुलारे ने बताया कि चोरी में 15 हजार रुपये से अधिक की नकदी की चोरी हुई है। सामानों का कोई नुकसान नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गए। वहीं सूचना मिलते ही पौआखाली पुलिस भी मौके पर पहुंचे और पुछताछ करने लगे।इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों में दहशत का माहौल है। उनका कहना है कि बाजार में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भी गोदरी बाजार में एक दुकान में चोरी हुई थी। इसके अलावा पौआखाली क्षेत्र में पहले भी कई चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पूर्व में पुलिस कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई थी कि कुछ मामलों में नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था। खबर संकलन तक थाना में पीड़ित द्वारा आवेदन नहीं दिया गया था।

Related Articles

Back to top button