अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ठेकेदार ने 5 लाख रंगदारी मांगने और मारपीट करने का विधायक पुत्र पर लगाया आरोप, FIR दर्ज

मारपीट का एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं विधायक के बेटे ने ठेकेदार के आरोप को एक राजनीतिक साजिश करार दिया है

किशनगंज, 03 अगस्त (के.स.)। धर्मेंद्र सिंह, राष्ट्रीय जनता दल विधायक के बेटे पर रंगदारी मांगने और मारपीट करने का आरोप लगा है। यह आरोप कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के विधायक इजहार अस्फी के बेटे गुड्डू अस्फी पर एक ठेकेदार ने लगाया है और इस संबंध में पीड़ित ठेकेदार नौशाद आलम ने थाने में लिखित शिकायत की है। मारपीट का एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं विधायक के बेटे ने ठेकेदार के आरोप को एक राजनीतिक साजिश करार दिया है। पीड़ित ठेकेदार नौशाद आलम ने कोचाधामन थाने में लिखित शिकायत में कहा कि बरबट्टा बाजार में नाले के निर्माण उनके द्वारा कराया जा रहा है। काम के दौरान ही विधायक के बेटे गुड्डू अस्फी वहां पहुंचे और काम में गड़बड़ी की बात कहते हुए 5 लाख रंगदारी की मांग की और काम बंद करने की धमकी दी। जब उन्होने विधायक के बेटे के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई तो उन्होने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने आए मजूदरों के साथ भी मारपीट की गई है। वहीं ठेकेदार से रंगदारी मांगने और मारपीट की घटना से विधायक के बेटे ने इंकार किया गया है और राजनीतिक साजिश के तहत वीडियो को वायरल करने का आरोप लगाया है। वहीं लिखित शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है पर अभी तक किसी तरह का कदम नहीं उठाई है। इस संबंध में कोचाधामन थानाध्यक्ष आरिज एहकाम ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है। समुचित छानबीन के बाद दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button