किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर मंदिरों में थी सुरक्षा

वीर शिवाजी सेना द्वारा तीसरे सोमवारी पर बाबा भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर धाम मे हलुवा प्रसाद का किया जा रहा था वितरण

किशनगंज, 24 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर शहर सहित जिले के चिन्हित व भीड़ वाले शिव मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा को लेकर एसपी डा. इनाम उल हक मेगनु ने सभी थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया था। भीड़ वाले मंदिरों में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सबसे ज्यादा भीड़ भूतनाथ गौशाला मंदिर व ठाकुरंगज हरगौरी मंदिर में जुटती है। यहां सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। एसडीपीओ गौतम कुमार व्यवस्था की जानकारी थानाध्यक्ष से ले रहे थे। वही ओदरा स्थित डोंक नदी के पास भी पुलिस की तैनाती की गई थी। इसके अलावे ओदरा से भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर जाने वाले मार्गो में जहां जहां भीड़ थी वहां पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे।एसपी डा. इनाम उल हक मेगनु ने कनीय पुलिस पदाधिकारी से व्यवस्था की जानकारी ले रहे थे। वही वीर शिवाजी सेना द्वारा तीसरे सोमवारी को बाबा भूतनाथ गौशाला शिव मंदिर धाम मे हलुवा प्रसाद का वितरण शिव भक्तो के लिए किया जा रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button