किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सीनियर राज्य-शतरंज का परिणाम घोषित

प्रदेश की इस सबसे महत्वपूर्ण सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में अपने सभी 38 जिलों से कुल 119 उम्दा चयनित खिलाड़ीगण आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे

किशनगंज, 24 जुलाई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, विगत एक सप्ताह से समस्तीपुर के दलसिंहसराय में चल रहे बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हो गया। इसमें राजधानी पटना के विपल सुभाषी सर्वाधिक 9 में से 7.5 अंक अर्जित कर चैंपियन बने। वहीं पटना के ही हिमांशु हर्ष 7.5 एवं सुधीर कुमार सिन्हा 7 अंकों के साथ दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। अब ये राष्ट्रीय-स्तर पर अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अपने जिले के खिलाड़ियों में से मुकेश कुमार एवं सौरभ कुमार ने 6-6 अंकों के साथ क्रमशः 14 एवं 20वां स्थान प्राप्त किया। वही 5.5 अंकों के साथ प्रभात कुमार एवं दिव्यांशु कुमार सिंह क्रमशः 26 एवं 33वें स्थानों पर रहे। इस वर्ष के जिला चैंपियन रोहन कुमार को 5 अंक के साथ 36वें स्थान पर संतोष करना पड़ा। जबकि नारायण साहा एवं आयुष कुमार ने 4-4 अंकों के साथ क्रमशः 67 एवं 73वां स्थान प्राप्त किया। विदित हो कि प्रदेश की इस सबसे महत्वपूर्ण सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में अपने सभी 38 जिलों से कुल 119 उम्दा चयनित खिलाड़ीगण आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। उपरोक्त जानकारी जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा इन खिलाड़ियों के कोच कमल कर्मकार ने सोमवार को दी तथा परिणाम को संतोषजनक बताया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button