प्रमुख खबरेंराज्य

सिविल सर्जन ने स्वास्थय केन्द्र का किया निरिक्षण।…

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा।सामुदायिक स्वास्थय केंद्र तरारी में शनिवार को सिविल सर्जन डा० सुरेश प्रसाद सिंह ने निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होने सीएचसी की विधी व्यवस्था,आरसीएच रजिस्टर का अवलोकन किया और आरआई टीकाकरण का भी जायजा लिया।इसके बाद सिविल सर्जन ने चिकित्सकों व स्वास्थय कर्मीयों के उपस्थित पंजी का अवलोकन किया।इसके आलावा साफ सफाई आपातकालीन कक्ष ,दवा भंडार कक्ष ,प्रसव कक्ष,ओटी कक्ष आदि का जायजा लिया।इस दौरान अस्पताल में उपस्थित मरीजों से पुछताछ कर हाल जाना।उन्होने बेंड व उपकरणों की उपलब्धता देखने के उपरान्त कई आवश्यक दिशा निर्देश चिकित्सक व स्वास्थय कर्मीयों को दिया।डा० अभयकान्त चौधरी ,डा० अमृता कुजूर ,डा० सुनील कुमार ,डा० आशीष कुमार ,हेल्थ मैनेजर एसरार अहमद ,आशा प्रबंधक राजू कुमार महतों ,लैब टेकनिसियन रविन्द्र कुमार ,प्रधान सहायक अभय कुमार ,विकास कुमार ,रितेश कुमार ,सर्वणलता ,प्रमीता सिन्हा ,सुनीता कुमारी ,धर्मशीला कुमारी,समेत सभी अन्य स्वास्थय कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button