अपराधताजा खबर

भोजपुर:-अलग अलग मामले में तीन लोग गिरफ्तार।….

गुड्डू कुमार सिंह:-आरा। तरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तरारी थाना की पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान पूर्व के मामले में फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। तरारी थानाध्यक्ष विजय कुमार के अनुसार पूर्व मामले में फरार वारंटी करथ गांव निवासी जगरनाथ सिंह के पुत्र मनोज सिंह और सज्जन राम के पुत्र रामसुरेश राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।। दूसरी तरफ सिकरहटा थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर. रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सिकरहटा थानाध्यक्ष पवन कुमार के अनुसार सिकरहटा कला गांव निवासी जीवानंद राम को शराब के नशा में हंगामा करते गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button