देशब्रेकिंग न्यूज़

ऊर्जा मंत्री ने सभी आधिकारिक कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने की सलाह दी

केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, श्री आर, के, सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा

श्री सिंह ने उनसे परिवर्तनकारी गतिशीलता की पहल में शामिल होने का आग्रह किया

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर. के. सिंह ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के तहत, केन्द्रीय मंत्रियों, राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है।

इस पत्र में उन्होंने परिवर्तनकारी गतिशीलता पर केन्द्र सरकार की पहल और सभी आधिकारिक कार्यों के लिए संबंधित मंत्रालयों/विभागों को अपने आधिकारिक वाहनों के बेड़े को वर्तमान पेट्रोल/डीजल वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने की सलाह दी है।

इस तरह के प्रयास से आम जनता के समक्ष एक बेहतर उदाहरण स्थापित किए जाने की उम्मीद है, ताकि उन्हें भी ई-मोबिलिटी के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। यह पहल केन्द्र सरकार के ‘गो इलेक्ट्रिक’ अभियान का हिस्सा है जिसमें विभिन्न उद्देश्यों- उत्सर्जन के स्तर में कमी का लक्ष्य हासिल करना, ऊर्जा सुरक्षा, ऊर्जा दक्षता आदि के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना है।

***

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!