किशनगंजन्यायपालिकाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : व्यवहार न्यायलय परिसर में आयोजित की भव्य राष्ट्रीय लोक अदालत

किशनगंज, 13मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय, परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त लोक अदालत में मदन किशोर कौशिक जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पीठ के सदस्यों एवं अन्य पदाधिकारियों से अपील किया की पक्षकारों को ध्यान में रखते हुए मामलों का निपटारा उदारता पूर्वक एवं नियमानुसार करें तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज रजनीश रंजन ने पक्षकारों से विशेष अनुरोध किया कि वे अपने-अपने वादों का निष्पादन शांति पूर्वक एवं कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सुरक्षात्मक रूप से करें। राष्ट्रीय लोक अदालत के पीठ के न्यायिक सदस्य मनीष कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय, अमृत कुमार सिंह, मुंसिफ प्रथम रोहित श्रीवास्तव, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी तृतीय, राजेश कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, अपूर्वा नायक, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, दिव्या अमल अनुमंडल न्यायिक दण्डाधिकारी, रोहित कुमार गौरव न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, एवं संदीप साहिल, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी, किशनगंज थे। इन सात पीठों में गैर न्यायिक सदस्य के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज के पैनल अधिवक्ता क्रमशः मधुकर प्रसाद गुप्ता, गाँधी लाल सिंह, पंकज कुमार, प्राणतोष पाण्डेय, प्रियंका वर्मा, जयदेव समाजदार, एवं प्रांजल कुमार वर्मा की प्रतिनियुक्ति की गई थी। राष्ट्रीय लोक अदालत में व्यवहार न्यायालय के कुल 224 मामलें जिसमें दावा वाद के 05 मामलें, अपराधिक शमनीय 174 मामलें, विधुत विभाग के 44 मामलें एवं चेक बाउंस के 01 मामलें सम्मिलित हैं। 05 दावा वादों में कुल-3575000/ का समझौता हुआ। बैंक ऋण के कुल 240 मामले में समझौता राशी कुल रूपये 9767423/- का तथा 15 टेलीफोन बिल से संबंधित मामलों में कुल रूपये 44242 रुपए का समझौता हुआ। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में काफी भीड़ देखी गई। जहाँ जिले के विभिन्न क्षेत्रो से आए पक्षकारों ने अपने-अपने वाद का निष्पादन करवाने में काफी सक्रिय भूमिका निभाई। पक्षकारों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो इसके लिए जगह-जगह सहायता केंद्र पर साथ ही प्रत्येक पीठ में एक–एक पारा विधिक स्वंय सेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के कर्मी मो० तौसिफ आलम, राजीव दीक्षित के साथ-साथ व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण ने काफी सक्रीय भूमिका में दिखें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!