ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़
जमशेदपुर, मानगो के डिमना चौक रेलवे कॉलोनी में एक महिला युवतियों को सिखा रही ब्यूटीशियन का कोर्स, बना रही आत्मनिर्भर।…

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर : मानगो के डिमना चौक हिल व्यू कॉलोनी की एक महिला अंजना युवतियों को आत्मनिर्भर बना रही हैं। उन्होंने एक पार्लर खोला है। बुधवार को पार्लर का उद्घाटन हुआ। इस पार्लर में वह ब्यूटीशियन का कोर्स भी सिखाती हैं। साथ ही बुटीक का भी काम होता है। युवतियों को सलवार सूट सिलना भी सिखाया जाता है। यहां 3 महीने की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के बाद सर्टिफिकेट देकर युवाओं को उनके पैरों पर खड़ा कर दिया जाता है। छात्राओं और आर्थिक रुप से कमजोर युवतियों के लिए ब्यूटीशियन कोर्स निशुल्क रखा गया है। जहां पार्लर और बुटीक खोला गया है, उसका नाम बेबी लाउंज है।