District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : एसपी ने किया सदर थाना का निरीक्षण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, एसपी डॉ इनाम उल हक मेगनु ने गुरुवार को सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सदर थाने की साफ सफाई, आंगतुकों के पहुंचने को लेकर व्यवस्था आदि का जायजा लिया। विशेष रूप से थाना के रंग रोगन, थाना भवन के कमरों की मरम्मती, नए बन रहे कमरे आदि का जायजा लिया। एसपी ने थाना की संचिकाओं की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही विभिन्न कांडों की भी समीक्षा की। एसपी ने लंबित कांडो के समय पर निष्पादन का निर्देश दिया। एसपी ने गम्भीर मामलों में दर्ज हुए कांडो को प्राथमिकता लेते हुए निष्पादन का निर्देश दिया। इसके बाद एसपी ने थाने के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया। एसपी डॉ मेगनु ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान पर विशेष जोड़ देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि केस के अनुसंधानकर्ता अनुसंधान के दौरान स्थल पर अवश्य जाएं। ताकि निर्दोष न फंसे और दोषियों को सजा दिलायी जा सके। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि बिना कारण कांडो को लंबित न रखें। ताकि समय पर आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित हो सके। इससे संबंधित कांड के आरोपी को सजा दिलवायी जा सके। वही शराब मामले में थानाध्यक्ष को प्रत्येक दिन बंगाल से सटे दोनो चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान सदर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, अवर निरीक्षक राहुल कुमार, कुणाल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button