District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सीमा सुरक्षा बल द्वारा सीमान्त स्कूलों में वितरित किया गया खेल कूद का सामान और फर्नीचर।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शुक्रवार को 152 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के द्वारा बेलागाच्छी में सिविक एक्शन के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करके सीमा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों को खेल सामग्री तथा कुर्सी टेबल आदि का वितरण किया गया। जिसमें 152 वाहिनी के जिम्मेवारी के इलाके के दस विद्यालय और दो स्पोर्ट क्लब को विभिन्न खेल कूद सामग्री और कुर्सी टेबल प्रदान किया गया। इस दौरान सभी लाभार्थी विद्यालयों के प्रतिनिधियों के आलावा संबंधित क्षेत्र के सरपंच और सदस्य भी उपस्थित रहे और कई विधालयों के छात्र छात्राओं व दो लाभार्थी क्लब के खिलाड़ी भी उपस्थित होकर अपनी अपनी सामग्री वाहिनी के समादेष्टा के कर कमलों से प्राप्त किया। इस दौरान लाभार्थी विद्यालयों के प्रतिनिधी छात्रगण व सरपंच सदस्यों की संख्या लगभग 100 से भी अधिक थी, विद्यालय प्रतिनिधी और जन प्रतिनिधीयों द्वारा 152 वाहिनी सीमा सुरक्षा बल का आभार व्यक्त किया और बड़ी प्रसन्नता के साथ सीमा सुरक्षा बल के इस कल्याण कार्य की सराहना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के मदद पूर्ण कार्यों के लिए आशा व्यक्त की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ समादेष्टा 152वीं वाहिनी के संदीप खत्री, द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन द्वितीय कमान अधिकारी विवेक सिंह के द्वारा संपन्न किया गया। इस दौरान वाहिनी के सभी गुल्मों के गुल्मपति निरिक्षक संचार व अन्य कार्मिको ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिससे आम सीमा निवासियों और विद्यालय प्रतिनिधियों के मन में बल के प्रति एक निष्ठापूर्वक भावना का संचार हुआ और बड़ी प्रसन्नता के साथ प्राप्त सामग्री को लेकर अपने अपने गन्तव्य को प्रस्थान किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button