District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : धर्मगंज में पूर्व वार्ड पार्षद प्रमिला तिवारी के बंद घर मे चोरी।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर के धर्मगंज स्थित केला बगान में पूर्व वार्ड पार्षद प्रमिला तिवारी के बंद घर मे चोरी की घटना घटी। घर के लोग बाहर गए थे। पूर्व वार्ड पार्षद प्रमिला देवी मधेपुरा में डीआरपी के पद पर कार्यरत है। वह अपने परिवार के साथ मधेपुरा में थी। प्रमिला तिवारी की बहन मधु तिवारी जब घर देखने आयी तो घर के ग्रिल का ताला टूटा हुआ देख आश्चर्यचकित हो गई। इसकी सूचना अपनी बहन को दी।साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर के आलमीरा का भी लॉक टूटा हुआ था। बिस्तर पर भी सामान बिखरा पड़ा था। घर से कैश, एक स्कूटी, कई सामान, जेवर, लेपटॉप, कम्प्यूटर समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली गई। बदमाश घर की ग्रिल का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किये थे। वही धर्मगंज में ही चंपा काली मंदिर के पास भी एक बंद घर मे चोरी की घटना घटी। यहां से सिलेंडर, मोटर व अन्य सामान चुरा लिए गए। घर के मालिक इंद्र मोहन झा दरभंगा गए थे।आसपास के लोगों ने उक्त घर मे भी दरवाजे की कुंडी टूटा देखा तो कुछ अनहोनी की आशंका हुई। घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा घर मे सामान बिखरा पड़ा था। वही पूर्व वार्ड पार्षद प्रमिला तिवारी के किशनगंज पहुंचने के बाद ही चोरी हुए सामानों का आकलन हो सकेगा। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी चोरी की घटना की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अपने स्तर से घटना की पड़ताल कर रही है और आसपास में लगा सीसीटीवी कैमरा भी खंगाला जा रहा है।आसपास के लोगों ने आशंका जतायी है कि नशे का इस्तेमाल करने वालों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button