किशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के दर्जनों साथी हुए शामिल।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा पटना में आयोजित “बुनियादी” दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में किशनगंज युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो० आज़ाद साहिल के नेतृत्व में किशनगंज युवा कांग्रेस के दर्जनों साथी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित सभी सम्मानित नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर शुरू की।प्रशिक्षण कार्यक्रम को दिल्ली कांग्रेस नेत्री अलका लांबा, कदवा विधायक डाॅ. शकील अहमद खान, विधायक आनंद शंकर, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी राजेश सन्नी, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ग़रीब दास, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्न, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमरदीप कुमार सभो ने शानदार ढंग से संबोधित किया। और कार्यक्रम के दूसरे दिन भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी श्रीकृष्णा अल्लावारु ने सभी को संबोधित किया। इस दौरान दूसरे दिन भी कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता महिला नेत्री अलका लांबा, कटिहार के पूर्व सांसद सह भारतीय राष्ट्रीय काँग्रस के महासचिव तारिक अनवर भी मौजूद रहे और प्रशिक्षण दिया। युवा कांग्रेस द्वारा इस ऐतिहासिक प्रशिक्षण शिविर में बिहार के सभी जिला से आये हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में दो दिनों में अलग अलग तरह के सेशन हुए जिसमे युवा कांग्रेस को कई राजनीतिक जानकारी दिया गया और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत एवं धार धार बनाने के लिए संगठन को कैसे गाँव गाँव तक पहुचाया जाए उसके लिए प्रशिक्षण दिया गया। भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि इतिहास में आज पहली बार हुआ है कि सत्ता पक्ष लोकसभा की कार्यवाई नही चलने दे रही है। हमे गर्व है कि हमारे नेता राहुल गांधी है जो सिर्फ लोकतंत्र की बात करते है सभी जाति धर्म को साथ लेकर चलने की बात करते है। कार्यकर्ताओं को सामाजिक-राजनीतिक जैसे विभिन्न चीजों को सीखने, समझने को मिला। इस दौरान किशनगंज युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो० आज़ाद साहिल, युवा कांग्रेस प्रभारी मो इस्तियाक, कटिहार युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष साहिल पासवान, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संभु यादव, ठाकुरगंज विधानसभा अध्यक्ष मो जुनेद आलम, किशनगंज विधानसभा अध्यक्ष देवानंद ठाकुर, किशनगंज युवा कांग्रेस नेता शाहंशाह आलम, किशनगंज युवा कांग्रेस नेता अमित कुमार सहित किशनगंज से दर्जनों साथी के साथ साथ पूरे बिहार से हजारों युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने प्रशिक्षण लिया। इस दौरान बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा किशनगंज युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो आज़ाद साहिल ने कदवा विधायक सकील अहमद खान को बुके देकर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button