ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़

राम कृष्णा नगर थाना परिसर में हुई नगर शांति समिति की बैठक

Sagar Kumar special Reporter

राम कृष्णा नगर थाना परिसर में हुई नगर शांति समिति की बैठक

 

आज दिनाँक, 03/02/2023 राम कृष्णा नगर थाना परिसर में राम कृष्णा नगर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष श्री जहांगीर आलम खां ने किया l
अध्यक्षता करते हूए श्री खां ने कहा कि होली हिन्दुओ का पवित्र त्योहार है, इस पर्व को रंगो का त्योहार कहा जाता है, जंहा जात- पात, उँच् नीच, अमीर – गरीब, हिंदू-मुस्लिम सभी एक रंग मे समाहित हो जाते है l असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत है l इस पर्व मे लोग नये नये कपड़े पहन कर लोग एक दूसरे को रंग गुलाब लगाते है, और एक दूसरे से आशीर्वाद लेते है l
थानाध्यक्ष श्री खां ने कहा की इस अवसर पर शराब ,स्मैक या अन्य नशीली पदार्थ से दूर रहे l
होलिका दहण पर चौक चौराहे पर करने से पूर्व अवागमन एवम बिजली के तार को ध्यान दे कर होलिका दहन करे l
अच्छी बिचार और सुझाब के लिए पटना पुलिस पीपुल्स फ्रेंड्स एसोसिएसन एवं राम कृषणा नगर शांति समिति की ओर से थानाध्यक्ष को हार्दिक वधाई व सुभकामनाये l
सुशील रंजन सिन्हा

Related Articles

Back to top button