ताजा खबरप्रमुख खबरें

देवेश चंद्र ठाकुर ने नीतीश कुमार को उनके 72 वें जन्‍मदिन पर विधान मंडल परिसर में फूलों का गुलदस्‍ता देकर दीं शुभकामनाएँ।

Sagar Kumar special Reporter

देवेश चंद्र ठाकुर ने नीतीश कुमार को उनके 72 वें जन्‍मदिन पर विधान मंडल परिसर में फूलों का गुलदस्‍ता देकर दीं शुभकामनाएँ।

1 march 2023/Patna

श्री देवेश चंद्र ठाकुर, सभापति, बिहार विधान परिषद् ने आज मुख्‍यमंत्री श्री नी‍तीश कुमार को उनके 72 वें जन्‍मदिन पर विधान मंडल परिसर में फूलों का गुलदस्‍ता देकर शुभकामनाएँ दीं। शुभकामना संदेश में उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री जी के लम्‍बी आयु एवं उत्तम स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की।

श्री ठाकुर ने मुख्‍यमंत्री जी के नेतृत्‍व में सरकार के कार्यक्रमों से राज्‍य के विकास को गति देने के लिए इनके दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। उन्‍होंने कहा कि अपनी लम्‍बी राजनीतिक यात्रा में नीतीश जी ने केन्‍द्र सरकार के विभिन्‍न मंत्रालयों में मंत्री पद को सुशोभित करते हुए कई सफल नवीन प्रयोग किया है। उसी प्रकार बिहार के मुख्‍यमंत्री के रूप में भी इन्‍होंने प्रशासनिक दक्षता के साथ समाज सुधार के कई कार्यक्रमों का क्रियान्‍वयन कर बिहार को अग्रणी राज्‍य की पंक्ति में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। उनका जीवन सुखमय, सुखद एवं भविष्‍य उज्‍जवल हो ऐसी शुभकामना प्रकट की।

 

Related Articles

Back to top button