ताजा खबरप्रमुख खबरें

कृषि रोड मैप की बढ़ रही राशि लेकिन कृषि का विकास दर गिर रहा : विवेक ठाकुर

कृषि रोड मैप की बढ़ रही राशि लेकिन कृषि का विकास दर गिर रहा : विवेक ठाकुर

किसानों को जाति में नहीं बांटा जा सकता : विवेक ठाकुर

 

पटना, 24 फरवरी । बिहार के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर शुक्रवार को कहा कि आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथे कृषि रोडमैप की तैयारी कर रहे है, लेकिन तीन कृषि रोडमैप के बाद भी कृषि का विकास दर गिर क्यों रहा इस पर वे समीक्षा तक नही कर रहे।

 

उन्होंने कहा कि शनिवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। उनका पहला कार्यक्रम बाल्मीकिनगर स्थित लौरिया में होना है उसके बाद स्वामी जगदानंद सरस्वती जयंती समारोह में वे पटना के बापू सभागार में सीधे किसानों से संवाद करेंगे।

Advertisement Place
Advertisement Place

इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विवेक ठाकुर ने कहा कि हम बिहार के मुख्यमंत्री से यह जानना चाहते हैं, क़ी कृषि एवं किसान के प्रति बिहार सरकार की गंभीरता क्या है।

 

विवेक ठाकुर ने एन सी ई आर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कृषि का विकास दर गिर रहा है लेकिन कृषि पर बजट बढ़ते जा रहा है, औसत डेढ़ लाख करोड़ कृषि रोडमैप होने के बावजूद भी बिहार में कृषि का विकास नहीं हो पा रहा है। ऐसे में तो प्रश्न उठेंगे ही। श्री ठाकुर ने कहा कि पहले कृषि रोडमैप में राशि कम थी, लेकिन विकास दर अधिक थी।

केवल सच मासिक पत्रिका फरवरी अंक लेना ना भूले
www.kewalsach.com

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि किसानों को किसी जाति से बांधा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार की अधिकांश आबादी गांव में बसती है और यहां के अर्थव्यवस्था में कृषि का बहुत बड़ा योगदान है।

भाजपा के नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज नीतीश सरकार के पूर्व कृषि मंत्री भी जो सरकार में शामिल दल से हैं वे भी कृषि योजनाओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Advertisement Place
Advertisement Place

इस प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता सह विधान पार्षद संजय मयूख, विनोद शर्मा, पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा धीरेंद्र जी, पूर्व मीडिया प्रभारी राजीव रंजन उपस्थित रहे

 

 

Related Articles

Back to top button