अमित शाह के रैली से पहले पटना में डबल मर्डर जमीन कारोबारियों की हत्या, सीने और सिर में मारी गोली, झाड़ी में फेंका शव
अमित शाह के रैली से पहले पटना में डबल मर्डर
जमीन कारोबारियों की हत्या, सीने और सिर में मारी गोली, झाड़ी में फेंका शव

www.kewalsach.com
पटना बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही ऐसा कोई दिन गुजरता हुआ जिस दिन कहीं ना कहीं से हत्या, बलात्कार और गोलीबारी की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। हालांकि इसके रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार एक्शन मोड में दिख रही है लेकिन इसके बावजूद अपराधी इनके नाकों के नीचे अपने काले कारनामों को अंजाम दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला बिहार के राजधानी पटना से सटे इलाके पटना सिटी से जुड़ा हुआ है। जहां बदमाशों ने दो जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर डाली है। अपराधियों ने यह कारनामा केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से ठीक पहले किया है। जबकि इनके आगमन को लेकर पुलिस टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पटना सिटी इलाके के बाइपास थाना क्षेत्र में जोर विगहा गांव के पास शुक्रवार की देर रात दो जमीन कारोबारियों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस दोनों हत्या के पीछे कारोबारी रंजिश होने की संभावना जता रही है। इस घटना में मृत युवक की पहचान मेंहदीगंज निवासी 36 वर्षीय राजेश व 35 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में की गई है। घटना रात एक बजे की बताई जा रही है।



