अजब-गजबताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राम कृष्णा नगर थाना प्रभारी और आईपीएस काम्या मिश्रा के सूझबूझ के कारण दूधमुहें बच्चे की बचाई गई जान

Sagar Kumar/K K Singh (special Reporter)

राम कृष्णा नगर थाना प्रभारी और आईपीएस काम्या मिश्रा के सूझबूझ के कारण दूधमुहें बच्चे की बचाई गई जान

 

अपहरणकर्ताओं से सकुशल छुड़ाया गया शाश्वत नारायण

21 फरवरी 2023

राजधानी पटना में उस समय हड़कंप मच गई जब

सोमवार को दिन के लगभग 1:30 बजे राम कृष्णा नगर थाना में सद्भावना नगर नयाचक के रहने वाले सुमन सौरभ अपने 16 महीने के दूधमुहे बच्चे के अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई।

पटना पुलिस बिना किसी देरी के त्वरित हरकत में आई और राम कृष्णा नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई जिसकी अगुवाई एएसपी सदर को दी गई।

गिरफ्तार भाई बहन अनीता और आदित्य

आईपीएस काम्या मिश्रा की अगुवाई वाली टीम ने अपने सूझबूझ का परिचय दिया और थाना प्रभारी राम कृष्णा नगर त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चे शाश्वत नारायण को सकुशल रिकवर किया।अपहरण केस में अभियुक्त अनिता कुमारी एवं उसका भाई आदित्य राज ग्राम महादेव बीघा थाना नूरसराय जिला नालंदा जकरियापुर से गिरफ्तार किया गया।

अपहरण कांड मामले का खुलासा करते हुए एसपी पूर्वी संदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अनीता और उसका भाई आदित्य राज द्वारा बच्चे के अपहरण की मुख्य वजह उनके स्कूल में जमा किए ₹30000 थे।

Advertisement Place
Advertisement Place

अनीता ने अपने बच्चे का एडमिशन शाश्वत के पिता सुमन सौरभ के स्कूल में करवाया था इस दौरान उसने ₹30000 स्कूल में जमा किए थे , इसी रुपए को वापस करने का दबाव बनाने लगे जब स्कूल संचालक ने पैसे नहीं लौटाए तो अनीता अपने भाई के साथ स्कूल संचालक के बच्चे के अपहरण करने की योजना बनाई।

केवल सच मासिक पत्रिका फरवरी अंक लेना ना भूले

एसपी ने बताया कि स्कूल संचालक से पैसे की मांग कर लौट रही अनीता ने अपने भाई के साथ मिलकर स्कूल संचालक के घर में घुसकर उसके बच्चे का अपहरण कर लिया और अपहरण करने के बाद किसी सुदूर इलाके में जाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे हालांकि राम कृष्णा नगर थाना प्रभारी और एएसपी सदर काम्या मिश्रा के त्वरित कार्रवाई से बच्चे को सकुशल अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया गया और अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button