District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : कोचाधामन पुलिस ने कजलामनी चौक से वाहन जांच के दौरान 78ली० विदेशी शराब व 84ली० विदेशी बीयर सहित एक वाहन किया जप्त।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, मंगलवार को कोचाधामन थानाक्षेत्र के मस्तान चौक से सोंथा जाने वाली DB-50 सड़क स्थित कजलामनी चौक पर गश्ती दल द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था। उसी क्रम में करीब साढ़े चार बजे सुबह मस्तान चौक की ओर से एक उजला रंग की चार पहिया वाहन आते देख गश्ती दल द्वारा जॉच हेतु रूकने का ईशारा किया गया। परन्तु उक्त गाड़ी के चालक ने पहले गाड़ी को थोड़ा धीमा किया जैसे ही सशस्त्र बल गाड़ी के नजदीक पहुँची तो एकाएक गाड़ी की रफ्तार तेज कर भागने लगा। तत्पश्चात् सशस्त्र बल गश्ती गाड़ी से उसका पीछा किया गया। उक्त गाड़ी का चालक पुलिस गाड़ी द्वारा पीछा करते हुए देख कर थोड़ी दूरी पर आगे जाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। महिंद्रा कुण्टो की तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में वाहन में विदेशी शराब 78 ली0 120 एमएल एवं बीयर 84 लीटर कुल 162 ली० 120 एमएल विदेशी शराब बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। इस संबंध में कोचाधामन थाना काण्ड संख्या-54/23, दिनांक-21.02.2023 धारा- 30(ए)/38/41/47 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। टीम में कोचाधामन थानाध्यक्ष आरिज एहकाम, प्र०पु०अ०नि० धीरज कुमार, होमगार्ड/7318 मो० हेलाल एवं होमगार्ड/8284 हरि प्रसाद यादव कोचाधामन थाना शामिल थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button