District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम के द्वारा हालामाला पंचायत में निर्मित तालाब का लिया जायजा।

विभिन्न राज्यों में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत निर्मित और निर्माणाधीन तालाब का पीएम करेंगे अवलोकन।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, 22 फरवरी को भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री के द्वारा प्रारम्भ अमृत सरोवर अभियान के तहत किशनगंज के हालामाला पंचायत के मोतिहारा गांव में निर्मित अमृत सरोवर का जायजा पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया जाना है। इस संबंध में विभागीय पदाधिकारियों समेत डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा हालामाला पंचायत में निर्मित तालाब का जायजा लिया गया है और एतद की जा रही व्यवस्था का निरीक्षण किया गया है। गौर करे कि 22 फरवरी बुधवार को प्रधानमंत्री, भारत सरकार के द्वारा ड्रोन के माध्यम से देश भर के विभिन्न राज्यों में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत निर्मित और निर्माणाधीन तालाब का अवलोकन किया जाएगा। बिहार राज्य के दो जिला का चयन उक्त प्रदर्शन हेतु किया गया है। 22 फरवरी को उक्त योजना के तरह हालामाल पंचायत में निर्मित तालाब पर आयोजित प्रदर्शनी को प्रधानमंत्री देखेंगे। इस तैयारी के निमित विभागीय पदाधिकारी और जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा लगातार हालामाला पंचायत का भ्रमण कर तैयारियों का अनुश्रवण किया गया है। किशनगंज जिला के अतिरिक्त बक्सर जिला में भी प्रक्रियाधीन योजनाओं की प्रदर्शनी को पीएम देखेंगे। किशनगंज जिला में पूर्व में निर्मित तालाब की व्यवस्थाओं पर प्रदर्शनी होगी। इस हेतु डीएम के दिशा निर्देशन में किशनगंज के हालामाला पंचायत में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button