ताजा खबरराजनीति

भाजपा हटाओ- देश बचाओ का शंखनाद बिहार की धरती से होने जा रहा है: उमेश सिंह कुशवाहा

  • सागर कुमार विशेष संवाददाता 

भाजपा हटाओ- देश बचाओ का शंखनाद बिहार की धरती से होने जा रहा है: उमेश सिंह कुशवाहा

पूर्णिया के रंग भूमि मैदान से संविधान बचाने की लड़ाई का होगा शुभारम्भ

09 फरवरी 2023, पटना।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने आज कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। केंद्र की सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो चुकी है और देश की जनता जुमलेबाजों से त्रस्त हो चुकी है। भाजपा के राज में आज लोकतंत्र व संविधान खतरे में है। इस सरकार ने आश्वासन देने और समाज को हिंदू- मुस्लिम के नाम पर बांटने के अलावा और कुछ किया ही नहीं। भाजपा के कुशासन से त्रस्त अब देश की जनता परिवर्तन की चाहत रखती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज बिहार की ओर पूरा देश देख रहा है। बिहार से ही सत्याग्रह की शुरुआत हुई, यहीं से संपूर्ण क्रांति का बिगुल फूंका गया और अब पुनः बिहार देश में परिवर्तन का नेतृत्व करने को तैयार है। यहीं से महापरिवर्तन का शंखनाद 25 फरवरी को पूर्णिया के रंग भूमि मैदान से होने जा रहा है। जिसे लेकर कल ही महागठबंधन के सभी साथी दलों ने प्रेस काॅन्फ्रेंस भी किया है। महापरिवर्तन के लिए यह एक ऐतिहासिक और भव्य रैली होगी। इसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी सहित हमारे महागठबंधन के सभी शीर्ष नेतृत्व शिरकत करेंगे।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि इसके लिए महागठबंधन के सभी लोग तैयारी में लग गए हैं। जदयू ने रैली की तैयारी हेतु सिमांचल के अपने सभी माननीय सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों, जिलाध्यक्षों सहित तमाम वरिष्ठ साथियों की एक बैठक 11 फरवरी को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुलायी है। जदयू और राजद जैसे समाजवादी धारा के दो बड़े दल जिस दिन एकसाथ आए, उसी दिन से मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हम लोग पूरी ताकत और चट्टानी एकता के साथ उस काम को अंजाम देने में जुटे हुए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजों का दल है जो धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने में लगी हुयी है। आज लोकतंत्र पर ही खतरा है क्योंकि संविधान के ढांचे को नष्ट किया जा रहा है। देश में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार का चुप्पी साधे रहने से आमलोग बैचैनी में हैं। भाजपा के कुकृत्यों से से देश को लोगों को सावधान करना और इन्हें बचाने के लिए ‘‘भाजपा हटाओ- देश बचाओ’’ का आगाज बिहार के इस महापरिवर्तन के ऐतिहासिक रैली से होने जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button