ताजा खबर

02/02/2023 की बिहार की प्रमुख प्रशासनिक खबरें

विशेष प्रतिनिधि सागर कुमार की रिपोर्ट
02/02/2023 की बिहार की प्रमुख प्रशासनिक खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के 17वें दिन सहरसा जिले का दौरा किया। उन्होंने बलहापट्टी पंचायत के ग्राम बलहा-गढ़िया में विकास कार्यों का जायजा लिया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सहरसा जिला के पंचायत सरकार भवन, बलहापट्टी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के दौरान मॉडल जिला अस्पताल, सहरसा का उद्घाटन किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री-सह-स्वास्थ्य मंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव मौजूद रहे।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रेक्षागृह, सहरसा में जीविका दीदियों के साथ संवाद किया। इस दौरान जीविका दीदियों ने उनके समक्ष अपना अनुभव साझा किया।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने बड़ी दरगाह के निकट मखदूम तालाब एवं हज उलाद्दीन तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रोहतासगढ़ किला पर आयोजित होने वाले वनवासी कल्याण महोत्सव को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने महोत्सव के सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार के द्वारा मत्स्य विभाग द्वारा जिले में रंगीन मछली पालन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मत्स्य पालकों को रंगीन मछली पालन उद्योग हेतु प्रोत्साहित किया।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने हाजीपुर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भू-दस्तावेज डिजिटलाइजेशन कार्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिले में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

श्री कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा सदर अस्पताल, सुपौल में जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र का शुभारंभ फीता काट कर जीविका स्वास्थ्य सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का संचालन जीवनधारा संकुल स्तरीय संघ के माध्यम से किया जाएगा। स्वास्थ्य मित्र द्वारा इलाज के लिए पंजीकरण करना, डॉक्टर से परामर्श, मरीजों को भर्ती करना, सरकारी एंबुलेंस में सहयोग, मरीजों का ट्रैक रिकॉर्ड रखना, आदि में सहयोग के लिए किया जायेगा।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सदर अस्पताल, सुपौल के ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया गया एवं उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी/ सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निदेश दिए गए।

Related Articles

Back to top button