District Adminstrationताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मोतिहारी : 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा।

मोतिहारी/धर्मेन्द्र सिंह, जिले में गणतंत्र दिवस पर खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न प्रखंड मुख्यालय के साथ जिला मुख्यालय में भी 74वें गणतंत्र दिवस पर लोग उत्साहित दिखे। जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया। जहां जिला के प्रभारी मंत्री सह मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने झंडा फहराया, साथ ही आयोजित परेड का डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी कांतेश मिश्रा के साथ निरीक्षण किया।इस मौके पर कई सरकारी विभागों की झांकियां निकाली गई। जिसमे स्वास्थ्य, कृषि शिक्षा, पीएचईडी, जीविका व मघ निषेध विभाग के अलावा कई विभागों की झाकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। वही परेड में जिला पुलिस के अलावा एसएसबी, गृह रक्षक बल, अग्निशमन विभाग, दंगा निरोधक दस्ता के जवानों के साथ एनसीसी और स्काउड के कैडेट्स ने हिस्सा लिया। झंडा फहराया जाने के बाद प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार लोकतांत्रिक मूल्यो की रक्षा व सुशासन के संकल्पों के साथ लोक कल्याण के प्रति संकल्पित है। सरकार महिला की सुरक्षा के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। जीविका के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाया गया है। विभिन्न विभागों में रोजगार के अवसर बढ़ा हैं। सरकार पर्यावरण रक्षा के लिए जल जीवन हरियाली योजना के माध्यम से कई जलस्रोतों को पुनर्जीवित कर रही है, साथ ही पौधारोपण के माध्यम से वृक्ष आवरण बढायी जा रही है। सरकार चतुर्दिक विकास के लिए के प्रति है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button