किशनगंजठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे ठाकुरगंज के पिपरी थान, भाजपा कार्यकर्ताओ व स्थानीय लोगों ने किया भव्य स्वागत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को ठाकुरगंज के पिपरी थान पहुंचे। कृषि मंत्री कैलाश चौधरी का भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली सिंह के आवास पर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कृषि मंत्री के द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। सम्मान समारोह के बाद कृषि मंत्री महाभारत कालीन भात डाला पोखर और राम जानकी मंदिर पहुंचे। कृषि मंत्री ने राम जानकी मंदिर में मत्था टेका। कृषि मंत्री ने ठाकुरगंज के चुरली गांव में केंद्र के लाभुकों के साथ केंद्र की योजनाओं की चर्चा भी की। इस दौरान ठाकुरगंज के किसान कृषि मंत्री से मिले और अपनी समस्या बताते हुए कहा कि बिहार सरकार के द्वारा अब तक खाद उपलब्ध नहीं करवाया गया है। यहां के बाद कृषि मंत्री बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां बहादुरगंज विधानसभा के बिरनिया, दिघलबैंक विधानसभा के सिंघीमारी एवं हलवा डांगा पंचायत में किसानों को सम्मानित किया गया। सिघीमारी में किसान सम्मान से सम्मानित हुए मदन सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री का साल ओढ़ाकर अभिवादन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल पूर्व विधायक सिकंदर सिंह अवध बिहारी सिंह पूर्व प्रत्याशी देवी अग्रवाल लखनलाल पंडित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने बताया कि लोक सभा 2024 को जीतने की योजना के निमित्त केंद्रीय मंत्रियों का गांव गांव दौरा चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button