Uncategorized

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओ ने ली संविधान की शपथ।

सोनू यादव
हिलसा (नालंदा):- शनिवार को हिलसा अनुमंडल के व्यवहार न्यालय कोर्ट परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यालय में कार्यरत पैनल अधिवक्ता व पीएलवी के संयुक्त में संविधान पदत प्रस्तावना को पढ़ा व सुनाया गया। बिहार राज विधिक सेवा प्राधिकार वह जिला विधिक सेवा पदाधिकार एवं अनुमंडल विधिक सेवा समिति हिलसा के संयुक्त तत्वाधान में यह दिवस मनाया गया। वही अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार ने बताया कि भारतीय संविधान की शक्ति उसके उद्देश्य उसमे वर्णित समाजिक आर्थिक न्याय की परिकल्पना समझने का इससे अच्छा अफसर कोई नहीं हो सकता ऐसे तो हम रोज संविधान के प्रावधानों के तहत ही काम करते हैं। परंतु बस में 1 दिन ऐसा भी होता है। जिसमें हम अपने संविधान के प्रति निष्ठा प्रकट करने के लिए एक जगह एकत्रित होते हैं। इसी कारण आज हम लोगों ने संविधान की शपथ ली है। और उसके प्रस्तावना को पढ़ा है। मौके पर संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार देव, सुषमा कुमारी, सीमा कुमारी, मिथिलेश कुमार, रंजीत कुमार, दिनेश कुमार, इंद्रजीत चक्रवर्ती, समेत दर्जनों अधिवक्तागण शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!