District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मोतिहारी पुलिस को मिले तीन नये भारी वाहन।

मोतिहारी/धर्मेन्द्र सिंह, जिला पुलिस को तीन नए भारी वाहन प्राप्त होने के बाद पुलिस संसाधनों में वृद्धि हुई है। जिससे विभाग के कर्मियों में हर्ष है। मोतिहारी पुलिस कप्तान डॉ. कुमार आशीष ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय स्तर पर से आज मोतिहारी पुलिस को 01 बस तथा 02 कैदी वाहन मिले हैं। उन्होंने बताया कि सभी वाहन मोतिहारी पुलिस केन्द्र में पहुंच गयी है। जिसका निरीक्षण कर इन वाहनों को मोतिहारी पुलिस की आधारभूत सुदृढ़ीकरण एवं मोबिलिटी में लगा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि एसपी डॉ कुमार आशीष की पहल पर हाल के दिनो में जिला पुलिस को 24 चार पहिया वाहन एवं 20 मोटरसाईकिल भी मिले हैं जिन्हें अपराध नियंत्रण और निवारण के प्रभावी उपयोग में किया जा रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button