अपराधब्रेकिंग न्यूज़

छापेमारी अभियान के तहत भारी मात्रा में शराब बरामद

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-विशेष चेकिंग के क्रम में पटना जं0 प्लेटफार्म संख्या 2/3 पर गाड़ी संख्या 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस आकर खड़ी हुई ट्रेन के आगमन पर पुलिस बल चेकिंग एवं छापामारी कर रहे थे इसी क्रम में एक व्यक्ति नाम कुमार सर्वश्रेष्ठ उम्र 26 वर्ष पिता उपेंद्र चौधरी साकेत समस्तीपुर वार्ड नंबर 12 थाना विभूतिपुर जिला समस्तीपुर के पास से 8 पीएम स्पेशल रेयर ब्लेंडर ऑफ स्कॉच एंड इंडियन व्हिस्की 180ml का 144 पीस एवं ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की 180ml का 56 पीस कुल 36 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। इस संदर्भ में रेल थाना पटना जंक्शन कांड संख्या 637/22 दिनांक 10-11-2022 धारा – 273 आईपीसी तथा 30(a) बिहार उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के तहत कुमार सर्वश्रेष्ठ के विरुद्ध के कांड अंकित किया गया है| गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!