प्रमुख खबरें

हिलसा उपकारा के वायरल वीडियो के बाद जांच में उपाधीक्षक निलंबित।

सोनू यादव
हिलसा (नालंदा):- विगत महीने में हिलसा उपकारा से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ था। उक्त वीडियो के आधार पर पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा पूरे प्रकरण की जांच अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिलसा द्वारा कराई गई। जांच दल द्वारा 22 अक्टूबर को पूरे प्रकरण की जाँच की गई थी।

जाँच प्रतिवेदन के आधार पर कारा एवं सुधार सेवायें निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) द्वारा हिलसा उपकारा के तत्कालीन सहायक अधीक्षक-सह-प्रभारी उपाधीक्षक कृष्ण कुमार रजक को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के हेतु आरोप पत्र गठित करने का आदेश अधीक्षक, उपकारा हिलसा को दिया गया है।

हिलसा उपकारा में प्रतिबंधित सामग्रियों के प्रवेश निषेध हेतु अधिकृत सहायक अधीक्षक गौतम कुमार को प्रथम दृष्टया जिम्मेवार मानते हुए विभाग द्वारा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करने का निर्णय लिया गया है। अधीक्षक, उपकारा हिलसा को उनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर विभाग को उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।

दरअसल हिलसा उपकारा के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले महीने वायरल हुआ था। वीडियो में खुलेआम उपकरा के अंदर की व्यवस्था दिखाई गई थी। इसके अलावे कई मोबाइल भी वीडियो में दिख रहा था और यह दावा किया गया कि यह सारी सुविधा जेलर को रुपए देकर उपलब्ध हो रहा है। जिसके बाद हिलसा एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में उपकारा के अंदर छापेमारी की गई। हालांकि छापेमारी में कुछ भी बरामद नहीं हुआ था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!