ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

भोजपुर:-विकास के लिए संकल्पित रहुँगा: राजकुमार सिंह।।…

2019 के बाद पहली बार तरारी पहुँच समस्याओ को सुना ,व पुरा करने का अश्वासन दिया

अब बहुरेगें तरारी प्रखण्ड के दिन

गुड्डू कुमार सिंह:- तरारी .केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद राजकुमार सिंह ने तरारी विधान सभा के तरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिकरौल, चकिया, नौआ, फतेहपुर, कुरमुरी, चंदा, देव, इटहुरी, कपूरडीहरा , बंधवा आदि गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं के बारे में जाना ,जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर फूल माला और गगन भेदी नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। फतेहपुर बजार में भाजपा नेता राजेश गुप्ता, विनोद पांडेय, पिंटू पाण्डे, श्यामसुंदर पाण्डे, विवेकानंद तिवारी नेतृत्व में मंत्री का स्वागत किया गया . इस दौरान ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को माननीय मंत्री जी के सामने रखा. केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न कार्यों को अपने फंड और सीएसआर फंड से कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गयी, उसे मैं पूरी ईमानदारी से पूरा कर रहा हूं. हमारे पास प्रचुर मात्रा में बिजली उत्पादन क्षमता है. देश में बिजली की कोई कमी नही है. आज बिहार के प्रत्येक गांव में 20 घंटा बिजली मिल रही है. मैं अपने जिला के प्रति सजग रहा हूं. आरा लोकसभा के जनता के प्रत्येक समस्या को दूर करने का प्रयत्न करता रहूंगा. किसानो को बिजली खेतो तक सुचारू रूप से मिलता रहेगा. विकाश ही हमारी प्राथमिकता है. गांव के भ्रमण के दौरान विजय सिंह, धीरेंद्र सिंह, राकेश सिंह,सतीश भट्ट, मिथिलेश कुशवाह, तरारी मंडल अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय, सिकरहटा मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह, जिला परिषद सदस्य गिरिश नन्दन उर्फ राकेश सिंह, बंदना राजवंशी, निरंजन सिंह, उदय प्रताप सिंह,विनोद सिंह, श्रवण कुमार, डब्लू सिंह, लक्ष्मण ठाकुर, राजेश गुप्ता, रजनीश मिश्रा, अमित पाण्डे, जय प्रकाश त्रिपाठी, अंबिका पाण्डे सहित सकड़ो लोग शामिल मिल थे.।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!