अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : चरघरिया चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के क्रम में कोचाधामन पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

किशनगंज/फरीद अहमद, कोचाधामन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 327 ई के चरघरिया चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के क्रम में कोचाधामन थाने की पुलिस ने विदेशी शराब व विदेशी बियर के साथ एक युवक को गिरफतार किया। थानाध्यक्ष आरीज एहकाम के नेतृत्व में गठित पुलिस दल ने चरघरिया चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन पर सवार एक युवक को विदेशी शराब और बियर के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आरीज एहकाम ने कहा कि गिरफ्तार अमृत कुमार कर्मकार ग्राम पुरन्दाहा थाना कोचाधामन के पास से 14 लीटर विदेशी शराब और बियर बरामद किया गया। उसे थाना कांड संख्या 271/22 धारा 30 ए बिहार मधनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस अवर निरीक्षक चन्द्रमा चौधरी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button